इन्दौर के विधान सभा 1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा 7 दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे लाखो लोगो के आने की संभावना जताई जा रही है वही मल्हारगंज थाना क्षेत्र के दलालबाग में पण्डित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण शुरू हुई है । जिसमें पहले ही दिन करीब 5 से अधिक महिलाओ की चेन पर्स मंगलसूत्र मोबाइल पर चोर गिरोह ने हाथ साफ कर दिया है जिसकी शिकायत पीड़ित महिलाओं द्वारा मल्हार गंज थाने पर की है इसी के साथ ओर भी पीड़ित महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है । वही दो महिला चोरों को भी पीड़ित महिलाए पकड़कर थाने पहुँची थी वही एसीपी राजीव भदोरिया ने बताया कि पीड़ित महिलाएं गुरुवार रात थाने पहुची थी जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल बढ़ाया गया है
