65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग का बैग लेकर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बदमाशों के हौसले फिर हुए बुलंद शहर में ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाले मुंशी से बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने कंधे पर टांका बैग छीन कर हुए फरार मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू सियागंज मार्केट में एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले 65 वर्षीय मुंशी लालदा प्रसाद शुक्ला ट्रांसपोर्ट से अपने घर जा रहे थे तभी न्यू सियागंज मार्केट में पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके कंधे पर रखा काले रंग का बेग छीन कर भाग निकले बैग में लगभग 20 हजार रुपए नगदी और अन्य दस्तावेज मौजूद थे घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Exit mobile version