60 साल की बुजुर्गों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दोस्त ही दोस्त का सबसे बड़ा दुश्मन होता है यह कहावतें हमने कई बार किस्से कहानियों में सुनी है लेकिन इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की 60 वर्षीय मां के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करी महिला द्वारा विरोध करने के बाद आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।

ताजा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यहां पर रहने वाली एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसी के बेटे के दोस्त राहुल यादव ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की महिला द्वारा विरोध किए जाने और शोर मचाए जाने के बाद राहुल को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर रात जब उसका बेटा राहुल की गाड़ी लेकर अपनी बहन को लेने के लिए जा रहा था उस दौरान राहुल यादव उसके घर आया और पीड़िता के बेटे ने उसे रोकने के लिए कहा राहुल यादव घर पर ही रुक गया इस दौरान बुजुर्ग महिला घर में जाकर सो गई राहुल यादव ने मौका पाकर बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत की महिला की नींद खुलने के बाद बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया और शिकायत के बाद आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया है

Exit mobile version