ग्राम दूधिया में खेत में मिली खून से लथपथ शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त बबलू निवासी आजाद नगर के रूप में की है बताया जा रहा है कि परिजनों ने 3 दिन पहले बबलू की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है वही परिजन द्वारा युवक की हत्या करना बताई जा रही है।
दरअसल मामला खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खेत के नारे खून में लथपथ किसी युवक का शव पड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस में शव को बरामद कर पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया था मृतक की पहचान के लिए सभी संबंधित थाने को जानकारी दी गई थी बताया जा रहा है कि मृतक बबलू मिस्त्री का काम करता था और 3 दिन पहले परिजनों ने उसकी गुमशुदगी आजाद नगर थाने पर दर्ज कराई थी परिजनों का मानना है कि बबलू का किसी सुपरवाइजर प्रकाश से विवाद चल रहा था विवाद के कारण ही बबलू की बेरहमी से हत्या की गई होगी बताया जा रहा है कि शव दो से 3 दिन पुराना है शव का एक हाथ भी मौके पर नहीं मिला है सर में गंभीर चोटों के निशान मौजूद है वही पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पीएम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
