26 वर्षीय महिला की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस जांच मे जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

26 वर्षीय महिला की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाई अस्पताल भिजवा दिया वहीं परिजनों ने मृतक महिला के गले से सोने के मंगलसूत्र चोरी होने का गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के सामने रोड पर रहने वाली 26 वर्षीय महिला छाया की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी इसके बाद परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उपचार के दौरान महिला की अचानक मौत हो गई मामला संदिग्ध होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चुरी रूम में रखवाया था सुबह जब परिजन पहुंचे तो शव को पीएम के लिए बाहर निकाला गया तब परिजनों ने महिला के गले में मंगलसूत्र चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी है परिजनों ने गंभीर आरोप अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों पर लगाए हैं फिलहाल मामले में स्थानीय पुलिस को उसकी जानकारी दी गई है वहीं महिला की मृत्यु के असल कारणों का भी पता नहीं चल सका है पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही जानकारी मिल सकेगी।

Exit mobile version