अब एक हफ्ता वसूली और जनता के बीच में पैदा करने वाले आखिरकार बदमाश घुटनों के बल आ गिरा जिस इलाके में शराब के लिए युवक के पैसे ना देने पर गोली मारने वाले बदमाश को पकड़ कर पुलिस ने उसका जुलूस निकाला जहां बदमाश व्यापारियों के हाथ पैर जोड़ कर माफी मांगता नजर आया।
दरअसल मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां चौराहे पर 1 दिन पहले क्षेत्र का लिस्ट बदमाश विमल श्रीवास्तव ने एक युवक का रास्ता रोककर उसे शराब के लिए पैसे मांगे थे जब युवक ने इसका विरोध किया तो पहले तो बदमाश ने हवा में पिस्टल से एक फायर किया और फिर युवक पर हमला कर दिया गनीमत रही कि युवक के पास से गोली छूकर निकल गई जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था घटना के बाद पुलिस आरोपी लिस्टेड बदमाश की सरगर्मी से तलाश कर रही है सूचना पर से पुलिस ने आरोपी को राजकुमार ब्रिज के पास से पकड़ा है भागने के दौरान आरोपी ब्रिज से नीचे गिर गया था जहां उसके पैरों में काफी चोटें आई है वही आरोपी को घटनास्थल ले जाया गया जहां आरोपी व्यापारियों के हाथ पैर जोड़ कर माफी मांगता नजर आया आरोपी लिस्टेड बदमाश विमल पर लगभग 16 से भी अधिक अपराध पंजीबद्ध है।
