21 वर्षीय युवती की शिकायत पर तौसीफ अंसारी पर बलात्कर का मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

21 वर्षीय युवती से दुष्कर्मत का मामला सामने आया है। तिलक नगर पुलिस ने तौसिफ अंसारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित एक साल से शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शौषण कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी मंजू यादव मुताबिक आरोपित तौसिफ अंसारी मूलत: भभुआ ग्रीन सिटी जिला कैमुर छावनी मोहल्ला बिहार का रहने वाला है। पीड़िता भी खड़गावां छत्तीसगढ़ की है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपित तौसिफ से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के नंबर साझा कर लिए और आपस में बात करने लगे। आरोपित ने मिलने की इच्छा जताई और बिलासपुर आ गया। पीड़िता उस वक्त बिलासपुर में ही रहती थी। यहां आरोपित ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपित इंदौर आ गया और पीड़िता से बात करना बंद कर दी। पीड़िता परेशान होकर इंदौर आई तो आरोपित दोबारा संपर्क में आया और दुष्कर्म करने लगा। लेकिन जब पीड़िता ने शादी के बारे में कहा तो स्वजन से बात करने का बोलकर टालता रहा। अचानक से उसने मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिए और गायब हो गया। शनिवार को पीड़िता थाने पहुंची और टीआइ मंजू यादव को पूरी घटना बता कर तौसिफ पर केस दर्ज करवा दिया।

Exit mobile version