2 दिन पूर्व गांधीनगर थाना क्षेत्र के रिंजलाय फाटे के यहां एक छात्र एक्सीडेंट में घायल हो गया था जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां 2 दिन पूर्व कुणाल गिरवाल नामक छात्र अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह-सुबह नैनोद की ओर जा रहे थे उसी दौरान रिंजलाय फ़ाटा मोड़ के नजदीक बाइक का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े जिसमें कुणाल को सर में गंभीर चोट आई थी परिजन ने इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था कुणाल की आज इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
