पुलिस की गिरफ्त से 19 सालों से फरार चल रहे हैं इनामी आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।
दरअसल मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है जहां 2003 से फरार चल रहे हैं 19 साल पुराना वारंट मामले में पुलिस ने आरोपी विक्की पूर्व विकास को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है आरोपी पुलिस से बचने के लिए अन्य प्रदेशों में फरारी काट रहा था इसको लेकर कई बार पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश भी दी थी। फरार आरोपी विक्की उर्फ विकास के खिलाफ इनाम भी घोषित था पुलिस आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है जहां आरोपी को गिरफ्तार लेने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
