भंवरकुआं थाना पुलिस ने 11वीं की छात्रा की शिकायत पर आरोपित विनायक गोधवानी निवासी बैराठी कालोनी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। छात्रा की आरोपित विनायक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि विनायक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बदनाम करने की धमकी दी। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा ने स्वजन को पूरी घटना बताई और शनिवार को केस दर्ज करवा दिया। पुलिस आरोपित विनायक की खोजबीन कर रही है।
