इंदौर में जमानत पर छूटे भूमाफिया अशोक जैन और उसके बेटे अंकित जैन 100 करोड़ मूल्य की बेशकीमती जमीन अवैध रूप से कब्जा करने के लिए असामाजिक तत्वों को भेजकर वहां मौजूद कंट्रक्शन को तुड़वाया गया और फिर महिला चौकीदार से मारपीट की गई हालांकि इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी ना होना और लगातार उसके द्वारा असामाजिक गुंडों को भेजकर धमकी देने के मामले में आज जनसुनवाई के दौरान अग्निहोत्री और महिला चौकीदार ने शिकायत की है।
दरअसल कनाडिया थाना क्षेत्र में मौजूद करोड़ों रुपए बेशकीमती की बाईपास पर जमीन राजीव अग्निहोत्री के नाम पर है इस जमीन का ठेका बिल्डर अशोक जैन को दिया गया था लेकिन रुपए और जगह पर अशोक जैन की नियत खराब हो गई और कंट्रक्शन ना करते हुए कब्जा कर लिया था इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अशोक जैन के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था अशोक जी जेल से छूटने के बाद अपने बेटे के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने के लिए गुंडों को भेजकर वहां मौजूद चौकीदार को डरा धमका रहा है हालांकि प्रॉपर्टी को लेकर दोनों ही पक्ष में चला रहा है विवाद अभी न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन इसके बावजूद भू माफिया गुंडा अशोक जैन और उसका बेटा गुंडों को भेजकर 100 करोड रुपए की बेशकीमती है जमीन पर कब्जा करना चाहता है इसको लेकर जेसीबी लेकर पहुंचा और तोड़फोड़ करना शुरू कर दी वहीं पूर्व में भी महिला द्वारा मारपीट सहित अन्य धाराओं में उस पर प्रकरण दर्ज है भू माफिया अशोक जैन पर लगभग 6 से भी अधिक अपराध पंजीबद्ध है । इसी बावजूद कनाडिया पुलिस द्वारा किस तरह की कार्यवाही नहीं की गई जिसकी फरियाद लेकर आज पीड़ित पक्ष जनसुनवाई में पहुंचा था जहां एडिशनल डीसीपी द्वारा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
