होमगार्ड के पद पर पदस्थ पुलिसकर्मी ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर होमगार्ड के पद पर पदस्थ पुलिसकर्मी ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त परिजन रतलाम शादी समारोह में शामिल होने गए थे सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया है फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

दरअसल मामला एमआइजी थाना क्षेत्र के छोटी खजरानी में रहने वाले नगर सैनिक होमगार्ड पुलिसकर्मी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक सोनू पवार एमआईजी थाने में ही पदस्थ था जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है मृतक के आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है पुलिस ने मृतक का मोबाइल जप्त किया है हालांकि घटना के वक्त परिजन रतलाम में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे घटना की जानकारी परिजनों को भी दी है मृतक के पास मिली मोबाइल फोन और परिजनों के बयान के बाद आत्महत्या की असल वजह सामने आ सकती है।

Exit mobile version