हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मोहम्मद दानिश, हिंदूवादियों ने पुलिस को सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आरोप लगाया कि शहर में कभी भी श्रद्धा हत्याकांड हो सकता है। ऐसे ही लोग आफताब की तरह युवतियों के टुकड़े करते हैं। हिंदूवादियों ने जिस युवती को थाने भेजा वह भी खजराना क्षेत्र में लिवइन रिलेशन में रह रही थी।

हिंदू युवती से अश्लील हरकत कर रहे मुस्लिम युवक को पकड़ा। हिंदूवादियों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोप लगाया कि शहर में कभी भी श्रद्धा हत्याकांड हो सकता है। ऐसे ही लोग आफताब की तरह युवतियों के टुकड़े करते हैं। हिंदूवादियों ने जिस युवती को थाने भेजा वह भी खजराना क्षेत्र में लिवइन रिलेशन में रह रही थी।

मामला गुरुवार देर रात मेघदूत गार्डन चौपाटी के समीप का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में दिखे। जानकारी लगी की युवक मुस्लिम है और युवती हिंदू है। इंदौर विभाग संयोजक तन्नू शर्मा साथी रवि चौकसे, आनंद गेहलोद और राहुल राठौर के साथ पहुंचे और दोनों को पकड़ा। पूछताछ करने पर युवक ने पहले हिंदू नाम बता कर गुमराह करने का प्रयास किया। आइडी कार्ड मांगा तो कहा उसका नाम एमडी दानिश है। मोहम्मद दानिश नाम था लेकिन वह एमडी दानिश नाम बता रहा था। उसके साथ मिली युवती मूलत: उप्र की रहने वाली है और खजराना क्षेत्र में लिवइन रिलेशन में रहती है।

Exit mobile version