सूटकेस में मिली जली हुई अज्ञात लाश के प्रकरण का पुलिस थाना राजेंद्र नगर ने 36 घंटे में किया पर्दाफाश

By Abhishek Raghuvanshi
6 Min Read
सूटकेस में मिली लाश

• महाराष्ट्र के कल्याण मे पति,पत्नी के आपसी विवाद मे पत्नी द्वारा गुस्से मे आकर कपडे धोने वाली मोगरी से चोट पहूंचा कर पति की कर दी थीं हत्या।

• मृतक की पत्नी ,बेटी व दामाद ने लाश को सूटकेस मे भरकर निजी कार की डिक्की मे रखकर इन्दौर लाकर सूने स्थान पर लाश को सूटकेस सहित लगा दी थी आग।

• सैकडो कैमरे फुटेज देखने के पश्चात पुलिस को मिला सुराग ।

• पुलिस ने कडी मेहनत के पश्चात मात्र 36 घंटे में घटना का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

- Advertisement -

• आरोपियों द्वारा घटना मे उपयोग लाई गयी टाटा नेक्सान कार को भी किया जप्त।

इन्दौर – दिनांक 14 अप्रैल 2022- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर को दिनांक 10.04.2022 को निहालपुर मुण्डी बिजलपुर गांव मे खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति सूटकेश मे रखकर जलाई हुई लाश मिली थी, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। अज्ञात मृतक की पहचान नही होने से अज्ञात आरोपियों के विरूध्द थाना राजेन्द्रनगर पर धारा 302,201 भादवि. का अपराध पंजीबध्द किया गया।
उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा प्रकरण के अज्ञात मृतक की पहचान व आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देश दिये गये । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग गांधीनगर श्रीमति सौम्या जैन के द्वारा थाना प्रभारी थाना राजेन्द्रनगर निरीक्षक मनीष डाबर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर अज्ञात मृतक व आरोपियों की पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देशो के पालन में विशेष टीम गठित कर अज्ञात मृतक की पहचान व आरोपियों की पतारसी करने के लिये पाबंद किया गया तथा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटैज एवं अन्य सायबर तकनीकी व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्र की गयी।
उक्त अपराध मे जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से करीब 500 मीटर पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे के फूटेज देखने पर एक कार दरिमियान रात्रि करीब 3.18 पर आते हुए दिखी जिसे वापस करीब 3.27 पर वापस दिखाई दी । उक्त कार के संबंध मे कार के आने व जाने के रुट के फूटेज चेक किये गये ।उक्त कार को सोनवाय टोल नाका पर चेक किया ।जिससे कार के नम्बर व मालिक का पता ज्ञात हुआ ।टोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा नेक्सान कम्पनी की कार का होना पाया गया । जो बाद घटना के मांगलिया टोल नाका पर जाती हुई दिखी।तकनीकी सहायता से रुट के सभी सीसीटीव्ही कैमरे चेक कर ज्ञात हुआ की उक्त कार महाराष्ट्र के कल्याण से चलकर मध्यप्रदेश के भोपाल शहर तक दिखी है, तकनीकी सहायता से कार के मालिक का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर सायबर टीम द्वारा लोकेशन प्राप्त होने पर टीम भोपाल रवाना हुई । टीम ने सायबर से प्राप्त लोकेशन आधार पर होटल सिग्नेटिक ब्लू महाराणा प्रताप नगर भोपाल पहूंच कर घटना मे प्रयुक्त संदिग्ध कार को देखा व निरीक्षण किया ।जो कार मे डिक्की के पास रक्त के धब्बे लगे होना पाये गये ।होटल मेनेजर से बातचीत कर होटल मे रुके कार मालिक के संबंध मे पूछताछ की तो बताया कि उक्त कार का मालिक उमेश शुक्ला रुम नम्बर 102 मे रुका हुआ है । रुम नम्बर 102 मे जाकर गेट खुलवाया ।एक व्यक्ति ने गेट खोला जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम उमेश शुक्ला पिता राजेश कुमार शुक्ला उम्र 38 साल निवासी एफ 305 ओसियानिया आर 10 कल्याण बोदिबली जिला थाणे महाराष्ट्र को होना बताया ।

घटना के संबंध मे पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने मेमो मे बताया कि मेरी सास राजकुमारी द्वारा दिनांक 09.04.2022 को ससुर संपत लाल मिश्रा से आपसी झगडा व मारपीट मे ससुर को धक्का मारकर गिराकर कपडा धोने की मोगरी से सिर मे चोट पहूंचा कर मार दिया था जिसे मे व मेरी पत्नी नम्रता शुक्ला द्वारा सूटकेस मे भरकर कार की डिक्की मे रखकर इन्दौर मे ओवर ब्रिज के पास सूनसान खेत के किनारे रखकर पेट्रोल डालकर जला दिया था। जिसे अभिरक्षा मे लेकर थाने आये ।आरोपी से घटना के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना राजेन्द्रनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर, उनि.ए.एस.बिलवार , उप.निरी.डी.एस.चौहान, उप.निरी.सचिन त्रिपाठी, सउनि.हरीश दवे, सउनि.भगवान सिंह मोरे, प्र.आर.140 संजय चावडा, आर.3949 रविकान्त शर्मा , आर.870 ऋषिकेश रावत,आर.302 सतीश,आर.3229 विलियम आर.3872 हिम्मत,आर.2249राजाराम, सायबर से आर.3791 अमित खत्री,आर.2442 गोवर्धन ,आर.4051 प्रशांत मण्डलोई ,महिला आर.489 दिव्या मिश्रा,महिला आर.4109 एकता सिंह ,महिला आर.964 पुर्वा ,महिला आर.1681 वर्षा गुर्जर , आर.चालक 3214 लवकुश की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है ।
वरिष्ट अधिकारियो द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को उचित पारितोषिक से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Exit mobile version