सिंडिकेट आफिस में सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपित हेमू ठाकुर से पिस्टल और कारतूस किए बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले साल हुए सिंडिकेट आफिस में सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपित हेमू ठाकुर से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए है जिसे उसने घटना के बाद अपनी खिलौना फेक्ट्री में छिपाया था । वहीं रिमांड खत्म होने पर रविवार को हेमू को जेल भेज दिया गया ।

प्रदेशभर में चर्चाओं में आया शराब कारोबारी के दफ्तर पर हुआ गोलीकांड के मुख्य आरोपी हेमू उर्फ हेमेंद्र ठाकुर निवासी बाणगंगा से पुलिस ने रिमांड के दौरान पिस्टल जब्त की है । वर्ष 2021 में विजय नगर स्थित सिंडिकेट ऑफिस में शराब दुकानों एवं अहातों के रुपयों को लेकर हेमू ठाकुर और अर्जुन ठाकुर के बीच विवाद हुआ था और इस दौरान हेमू ने अर्जुन को गोली मार दी थी । तभी से हेमू फरार था जिसे पुलिस ने पिछले दिनों पकड़ा था । लेकिन पिस्टल ले लिए वो लगातार गुमराह कर रहा था । जिसके बाद ये पिस्टल पुलिस ने उसकी खिलौना फेल्ट्री से मिली है ।

पुलिस ने हेमू की फैक्ट्री से पिस्टल और दो कारतूस जब्त किए है वही रविवार को रिमांड खत्म होने पर हेमू को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।

Exit mobile version