सदर बाजार क्षेत्र का मामला ज्वेलरी बनाने की मशीन दिलाने के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सदर बाजार पुलिस ने ज्वेलरी बनाने की मशीन दिलाने के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर तीन आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है ।
मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाले शाहमान अली निवासी जूना रिसाला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई की उसने ऑनलाइन ज्वेलरी बनाने की मशीन खरीदी थी जिसकी बात उससे तीन लोगो ने अलग अलग नम्बर से की ओर बजाज फाइनेंस से करीब 21 लाख रुपये का फायनेंस करवाकर पैसे ले लिये ओर मशीन भी नही दी । जिसके बाद फरियादी में पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई है ।

Exit mobile version