शेयर ट्रेडिंग में तगड़ा मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग को, पुलिस थाना विजय नगर ने शिवपुरी से किया गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

▪️शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो करोड़ रुपए ठगे, शिकायत हुई तो परिवार ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी।

▪️आरोपी गुमशुदा होकर आसपास के शहरों में दवाई कंपनी में एमआर का कर रहा था काम, पुलिस ने दवाई के लिए डॉक्टर से मिलवाने के नाम पर आरोपी को शिवपुरी से धरदबोचा।

▪️आरोपी परिवार से वाट्सएप कॉलिंग पर करता था बात

इंदौर दिनांक 01 जुलाई 2022- शहर में निवेश के नाम पर झांसा देकर ठगी कर लोगो को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनीष कपूरिया ने निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देश की अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में पुलिस थाना विजय नगर ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों के साथ धोखा धड़ी करने वाले एक शातिर ठग को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

- Advertisement -

वर्ष 2020 में विजयनगर पुलिस ने कविता गुर्जर निवासी निरंजनपुर की शिकायत पर मनोज सक्सेना और उसके बेटे पल्लव सक्सेना निवासी अभिनंदन नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। कविता के अलावा लोकेंद्र ठाकुर, नैनसिंह, संगीता राजपूत, ज्योति राजपूत, सीमा ठाकुर, प्रीति शर्मा व अन्य लोगों ने इस मामले में शिकायत की थी।
आरोपी मनोज ने ऑर्बिट मॉल में स्वस्तिक इन्वेस्टमेंट नाम से कंपनी शुरू की थी। वह शेयर बाजार में पैसा निवेश करवाते थे। इसी के लिए उन्होंने पीड़ितों से संपर्क किया उन्हें बताया कि शेयर बाजार में निवेश करने के बदले में हुए 20 से 25% मुनाफा कमाते हैं। अगर वह लोग उनकी कंपनी में पैसा निवेश करते हैं तो 15% मुनाफा उन्हें मिलेगा। जो राशि वे निवेश करेंगे वह 6 महीने बाद वापस ले सकते हैं।

Exit mobile version