शादी समारोह में नाबालिक बच्चो द्वारा ज्वेलरी और नगदी रुपए से भरा बैग पर हाथ साफ किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर में शादी समारोह में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम मचा रखा है सांसी गिरोह ने एक बार फिर शादी समारोह में नाबालिक बच्चों को भेजकर दुल्हन गिफ्ट मिली ज्वेलरी और नगदी रुपए पर हाथ साफ कर लिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के सदस्यों की तलाश में है।

मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के mr10 पर स्थित मिलन गार्डन में रेस्टोरेंट्स संचालक योगेंद्र सिंह के परिवार में हो रही शादी समारोह में दुल्हन को दी ज्वेलरी और नकदी रुपए से भरा बैग चोरी हो गया घटना में सीसीटीवी फुटेज में कुछ नाबालिग बच्चों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया है सांसी गिरोह पहले भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगभग 3 से भी अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं जहां नाबालिक बच्चों का इस्तेमाल कर गिरोह शादी समारोह को अपना निशाना बनाता है और शादी समारोह में आने वाले गिफ्ट लिफाफे और ज्वेलरी चोरी कर फरार हो जाते हैं।

Exit mobile version