शातिर महिला द्वारा निकाली खाते से 7 लाख से अधिक की राशि सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एच डी एफ सी बैंक से शातिर महिला द्वारा महिला के खाते से 7 लाख से अधिक की राशि निकाल ली गई पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर 420 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बैंक में लगे सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर में खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने ही बैंक के खाते से जब रुपयों की एफडी कराने के लिए बैंक पहुंची तो उसे पता चला कि उनके खाते में रुपए नहीं है इसके बाद महिला और बैंक कर्मचारियों के बीच काफी विवाद हो गया यह विवाद थाने पहुंचा थाने पर पूरे मामले में जांच की गई तो पता चला कि बैंक खाते को लेकर चेक बुक की रिक्वेस्ट बैंक को आई थी जिस पर से बैंक संचालकों द्वारा एक चेक बुक इश्यू किया गया था और उसी चेक के माध्यम से 7 लाख से अधिक की राशि अज्ञात महिला द्वारा निकाली गई जब बैंक के सीसीटीवी देखे गए तो उसमें मुंह पर कपड़ा बांधे हुई एक महिला नजर आ रही है और उसी के आधार पर अब पुलिस ने बैंक मैनेजर के कथनों के अनुसार प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version