शराब के रुपए नहीं देने पर युवक के साथ की मारपीट और घर पर ज्वलनशील पदार्थ फेका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिरे क्षेत्र के बदमाश ने युवक से शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर उसके साथ दादागिरी और मारपीट भी की बदमाश और फरियादी के घर जाकर ज्वलनशील पदार्थ भी फेंक दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर का है यहां का रहने वाला राहुल रावलिया अपने घर के बाहर खड़ा था उसी दौरान क्षेत्र का ही बदमाश सचिन बारिक अपनी बाइक से आया और राहुल से शराब पीने के लिए रुपए मांगे विरोध करने पर सचिन बारीक ने राहुल के साथ दादागिरी और मारपीट भी की और वहां से भाग गया कुछ देर बाद वापस आकर सचिन बारीक ने राहुल के घर पर ज्वलनशील पदार्थ फेक दिया जिसमें उसके घर के परदे जल गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने सचिन के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज किया है सचिन बारिक पर पूर्व में भी कई अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

Exit mobile version