शराब की दुकान के बाहर शराबियों की गाड़ी करता था चोरी शातिर वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शराब ने अच्छे अच्छों की जिंदगी बर्बाद कर रखी है लेकिन अगर आप शराब दुकान के बाहर शराब पीने के बाद मदहोश हो जाएं तो सतर्क हो जाएं शहर में कैसा चोर था जिसने इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कई शराबियों के वाहन चोरी कर ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेच दिया करता था पकड़े गए आरोपी चोर से अब तक पुलिस ने कुल 9 चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किए है।

दरअसल तेजाजी नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाबी ढाबा केलोद कतराज बाईपास पर एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा है जो पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ने पर पूछताछ की तो पता चला कि उसके द्वारा तेज यूनिवर्सिटी के पास से एक दो पहिया वाहन चोरी किया गया था थाने लेकर आई पुलिस ने जब विस्तृत पूछताछ में पता चला कि आरोपी शराब की दुकान के बाहर नशे में धुत लोगों को घर छोड़ने की बात कहकर उनकी जेब से चाबी निकाल लेता था और वाहन चोरी कर भाग जाता था पकड़ा गया आरोपी सुधीर गांवरे मूलतः खंडवा का रहने वाला है जिससे पूछताछ में कुल नौ दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए ग्रामीण इलाकों में इन वाहनों को भेज दिया करता था पुलिस ने वाहन चोरी के खरीदने वाले इसके अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है आने वाले समय में और भी कई वाहन चोरियों के खुलासे की उम्मीद है।

Exit mobile version