विजय नगर पुलिस को चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजय नगर पुलिस को चेकिंग के दौरान यह सूचना मिली क्षेत्र के पिचर्स बार की पार्किंग में एक युवक अवैध चाकू के साथ घूम रहा है और दहशत फैला रहा है सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा जिसके पास से एक खटके दार चाकू पुलिस ने बरामद किया है।

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस रोजाना की तरह चेकिंग कर रही थी उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में स्थित पिचर्स बार की पार्किंग में एक युवक खड़ा है जिसके पास चाकू भी है मौके पर पहुंची पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर सूरज खोड़े नाम के युवक को पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर सूरज के पास से एक खटके दार पुलिस को चाकू मिला पुलिस ने तुरंत सूरज को गिरफ्तार कर उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कहां वारदात को अंजाम देने जा रहा था।

Exit mobile version