लसूडिया थाना पुलिस ने आईपीएल मैच का सट्टा पकड़ा दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आईपीएल मैच शुरू होते ही सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं जिसके चलते पुलिस भी लगातार इन सटोरियों पर कार्रवाई कर रही है वही लसूडिया पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले दो आरोपियों को सट्टा लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल लसूडिया पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो युवक जिनका नाम विनीत गुप्ता व बलवीर सिंह है यह आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर इन दोनों सटोरियों को गिरफ्तार किया तलाशी लेने पर इनके पास से सट्टा लगाने के सबूत मिले जिन्हें गिरफ्तार किया गया वही तलाशी लेने पर 5 से अधिक मोबाइल ₹4000 नगद भी पुलिस ने बरामद किए हैं फिलहाल पुलिस ने सट्टा अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की है।

Exit mobile version