लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, की अपहरण की कोशिश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बरेली: लव जिहाद के खिलाफ सरकार की सख्ती का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। हाल ही में माथे पर लंबा तिलक, हाथ में कलावा बांध, राहुल बन एक युवक ने 12वीं की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब सच्चाई पता लगी तो अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं, उसने युवती के अपहरण की भी कोशिश की।

मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। आरोपी कासिम और छात्रा आसपास में रहते है। आरोपी ने खुद का नाम राहुल बताकर छात्रा से दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसाया। उसने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो भी ले लिए।

कुछ महीनों बाद छात्रा को जब सच्चाई पता लगी कि वह राहुल नहीं है कासिम है, तो छात्रा ने उससे बात करने बंद कर दिया। इस पार कासिम अपने दोस्तों के साथ छात्रा के घर में घुस गया और उसपर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी छात्रा को जबरदस्ती खींचकर जाने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी आ गए। उन्होंने आरोपी कासिम को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग गए। परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Exit mobile version