भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने जताई नाराजगी
कहा की मां अहिल्या प्रातः स्मरणीय है , जिनको सुबह उठते सर्व प्रथम नमन करना होता है ,
ऐसी पुण्यात्मा देवी के फोटो को लेकर रैप म्यूजिक की धुन पर नाचना उनका घोर अपमान है ,
मां अहिल्या परम शिव भक्त थी …यदि कोई नृत्य ही करना था तो शास्त्रीय संगीत या शिव भजन पर नाचना था , परंतु ऐसे डिस्को थेक की तरह उनका फोटो लेकर नाचना कूदना बेहद अपमानजनक है ….
मां अहिल्या की नगरी में आकर उनका अपमान करके जाना अत्यंत शर्मनाक है , राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को सभी से माफी मांगनी चाहिए ….
बार बार इस तरह भारत के महापुरुषों को अपमानित करना निंदनीय कृत्य है।
