राजबाड़ा से बड़ा गणपति के लोगों जल्द मिलेगी सौगात,24 घंटे होगी पानी की सप्लाय

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर राजवाड़ा से बड़ा गणपति तक 24 घंटे पानी सप्लाई की नगर निगम ने शुरू की तैयारी दरअसल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़े से लेकर बड़ा गणपति तक के क्षेत्र में जल्द ही 24 घंटे पानी सप्लाई की सुविधा लोगों को नगर निगम देने जा रहा है जिसकी जानकारी निगमायुक्त प्रतिमा पाल ने दी है वही निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि इसके लिए करीब 15 करोड़ की लागत से यह सुविधा दी जाएगी ।

वही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जब केंद्र सरकार के द्वारा इंदौर शहर का चयन किया गया था उस समय ही इंदौर नगर निगम के अधिकारियों को यह स्पष्ट कर दिया गया था कि स्मार्ट सिटी के लिए चिन्हित किए गए जहा 24 घंटे जल प्रदाय की व्यवस्था को लागू करना था इसके लिए इंदौर नगर निगम द्वारा बड़े गणपति से राजवाड़ा तक के क्षेत्र को चिन्हित किया गया है जो 15 करोड़ की लागत से 24 घण्टे पानी की सुविधा मिलेगी।जिसके लिए क्षेत्र में सीवरेज स्टॉर्म वाटर की व्यवस्थित लाइन डाली जा रही है,गौरतलब हर की इंदौर नगर निगम द्वारा पूर्व में यह सारा काम कराने के लिए एक एजेंसी को ठेका दिया है लेकिन इस एजेंसी के द्वारा व्यवस्थित तरीके से काम नहीं करने व समय सीमा में कार्य शुरू नहीं होने से एजेंसी का ठेका निरस्त कर दिया गया था इसके बाद इंदौर नगर निगम द्वारा इस काम को अलग-अलग टुकड़ों में करते हुए अलग-अलग एजेंसी को दिया है।

Exit mobile version