रहवासी ने किया अवैध वसूली का विरोध तो मुस्लिम सरपंच ने महिलाओं से पिटवाया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर : मामला महू तहसील की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी अंतर्गत रॉयल रेसीडेंसी कालोनी का है जहां मेहमूद सेठ सरपंच बनने के बाद से ही लगातार पंचायत क्षेत्र में गुंडागर्दी एवं भड़काऊ माहौल बनाने में लगा हुआ हैं। साथ ही चुनाव में विरोध में गए लोगों से चुन चुन कर बदला भी ले रहा है। प्रशासन के हांथ बंधे हुए है क्योंकि मेहमूद कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता है लिहाजा किसी भी शिकायत का मेहमूद पर कोई फर्क नहीं पड़ता है ।

सोमवार दोपहर रॉयल रेसीडेंसी कालोनी के रहवासियों से 300 रुपए प्रतिमाह पानी के लिए कर वसूली के आदेश मेहमूद ने दिए जो की पूर्णत : अवैधानिक थे लिहाजा कालोनी के निवासी और हिंदूवादी नेता चंद्रप्रकाश दीक्षित ने इसका विरोध किया तो मेहमूद ने अपने समर्थन की कुछ महिलाओं को आगे कर दिया और उन महिलाओं से दिक्षित को बुरी तरह पिटवाया। मारने वाली महिलाएं अभद्र गालियां भी दे रही थी साथ ही एक महिला के हांथ में तलवार भी थी जो बार बार तलवार चलाने की कोशिश कर रही थी लेकिन असफल रही । इन सब के बीच मेहमूद भी खड़ा सब देख रहा था और मामला बढ़ाने को धमकियां दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी ने पूरे विवाद का वीडियो बना लिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर है। महिलाओं ने वूमन कार्ड खेलना चाहा और उस आधार पर दिक्षित की कुटाई की , दिक्षित महिला सम्मान ने मार खाते रहे ।

बड़ी बात यह है की यह आज नही बल्कि पिछले कई सालों से भाटखेड़ी पंचायत में होता आया है ,मेहमूद ने पंचायत क्षेत्र में जंगलराज फैला रखा हुआ है। हिंदू मुस्लिम एकता की फर्जी मिसाल देकर यह अपनी कट्टरता ऐसे हिंदूवादी नेताओं पर अप्रत्यक्ष रूप से निकलता रहता है। फिलहाल विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है । मामला थाने गया लेकिन इसी मामले में एक सप्ताह पहले के विवाद पर पुलिस ने एनसीआर काट दिया था लेकिन सोमवार हुई मारपीट में पुलिस ने अब तक एफआईआर नही की है।

Exit mobile version