महिला मित्र के लिए चचेरे भाई किया भाई के गले पर चाकू से वार घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में पुलिस ने कराया भर्ती शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मीना पैलेस कॉलोनी में रहने वाले जीवन नामक युवक पर चचेरे भाई सुंदर ने गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया बताया जा रहा है कि जीवन एक महिला मित्र से बात करता था जिसको सुंदर लाल पसंद करता था सुंदर ने पहले भी युवती से जीवन को बात करने से मना किया था इसी बात को लेकर आक्रोश में आकर विवाद के चलते सुंदर ने जीवन पर चाकू से हमला कर दिया घटना पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
