युवक ने रची अपने ही अपहरण की कहानी पकड़ाया तो बोला- मुंबई घूमने गया था

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इन्दौर पुलिस लगातार गुम एवम अपहरण हुए बच्चों, युवक ,युवतियो की तलाश में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर के राउ थाना क्षेत्र से एक युवक अचानक से गायब हुआ था जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में अपहरण सहित गुमशुदगी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की, पुलिस ने इस मामले में काफी प्रयास करने के बाद युवक को तलाशा और मुंबई से लेकर पहुंची इस दौरान युवक ने कई खुलासे किए और उसी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र का है राउ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक विपिन अचानक से गायब हुआ था जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया वहीं प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस विभिन्न तरह से युवक की तलाश में जुटी हुई थी इसी दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने युवक को महाराष्ट्र से खोज निकाला और उसके बाद जब पहुंची और जब उसे खुद के अपहरण के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि वह शेयर ट्रेंडिंग का काम करता था जिसके चलते हैं उसने अपने कुछ दोस्तों से लाखों रुपए उधार ले लिया था और वह लोग उसे परेशान कर रहे थे वही माता-पिता को भी उसके शेयर ट्रेंडिंग से संबंधित व्यापार की जानकारी नहीं थी वही युवक का पूरा परिवार भोपाल में रहता है और वही युवक विपिन को पढ़ाई के लिए इंदौर पहुंचाया था लेकिन वह पढ़ाई के साथ-साथ शेयर ट्रेडिंग का भी काम काज करने लगा चुकी दोस्तों से काफी रुपया उधार ले जाने के कारण उसने परिजनों को भी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी और परिजनों की डाट और दोस्तों की लगातार मिल रहे तानों से परेशान होकर उसने अपने खुद के अपहरण की योजना बनाई और गायब हो गया फिलहाल पुलिस ने काफी प्रयास करने के बाद खोज निकाला और पूरे ही मामले में उसके बयानों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version