मोबाईल की दुकान पर चोरी की करने की नीयत से घूमते 04 आरोपीगण थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • आरोपीगणों से चोरी किये गये कुल 08 मोबाईल कीमती करीबन 1,60,000 रुपये (एक लाख साठ हजार रुपये) तथा चोरी करने के उपकरण बरामद ।
  • आरोपीगणो द्वारा चुराये गये मोबाईलों को चुराने के बाद लॉक तोडकर ,बाजार में सस्ते भाव में बेच देते थे ।

इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतू पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो जैसे लूट ,डकैती ,नकबजनी ,चोरी करने बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर इंचार्ज श्री दिशेष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरी. आर.डी. कानवा को निर्देशित किया गया था

उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना क्षैत्र में नकबजनी , वाहन चोरी करने वालें बदमाशों की पतारसी एवं धरपकड हेतू सघन अभियान चलाया गया । इसी क्रम में थाना प्रभारी तेजाजीनगर व उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना पर दिनांक 13.02.2022 को तेजाजीनगर कलाली के पीछे मैदान खंडवा रोड इंदौर से आऱोपीगण दीवान उर्फ जीवन बंजारा उम्र 23 साल निवासी फूटपाथ कर्बला के पास नायता मुंडला इन्दौर ,सूर्या उर्फ सूरज पिता गफूर बंजारा उम्र 28 साल निवासी फूटपाथ कर्बला के पास नायता मुंडला इन्दौर ,अंकित आडे पिता दादराव आडे उम्र 27 साल निवासी 122/4 सोलंकी नगर बर्फानी धाम के पास इन्दौर ,पंकज सोनेवे पिता रेवाराम सोनवे उम्र 27 साल निवासी एच/21 आईडिया कालोनी स्कीम 140 इन्दौर को तेजाजीनगर कस्बे में स्थित मोबाईल की दुकान पर चोरी करने की योजना को नाकाम करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 08 संदिग्ध एन्ड्राइड मोबाईल व चोरी करने के उपकरण जप्त किये गये । उपरोक्त घटना पर आरोपीगणों के विरुध्द थाना तेजाजीनगर इंदौर पर अपराध क्र 110/2022 धारा 401 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाता है । आरोपीगणों से प्रकरण में जप्तशुदा संदिग्ध मोबाईलों के संबंध में पूछताछ करते बताया कि हमारे द्वारा गांव व शहर में लगने वाले छोटे – छोटे हॉटों में जाकर भीड का फायदा उठाकर मोबाईल चोरी करते है तथा उन मोबाईलों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से लॉक तोडकर बाजार में सस्ते भाव पर बेच देते थे । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपियान की आपराधिक पृष्टभुमि की जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा आरोपीगणों से अन्य स्थानों पर की गई चोरी तथा अन्य बदमाशों की संलिप्तता के संबंध में पुछताछ की जा रही है

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा , सउनि दिनेश कुमार , आर.आकाश राजावत , आर.प्रदीप रावत , आर.दीपेन्द्र राणा , आऱ.अरुण घुरैया , आर.धर्मेन्द्र जाट व आर.राजेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही ।

Exit mobile version