मुफ्त वैक्सीन लगाने के नाम पर 66 वर्षीय बुजुर्ग को लगाई 1 लाख की चपत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

फरियादी ने शिकायत में बताया कि मेरे पास मुफ्त वैक्सीन लगाने के लिए फोन आया। जिसके बाद मुझसे कहा गया कि इसके लिए आपको 5 रुपये आनलाइन ट्रांसफर करना होंगे। इसके बाद मेरे पास मोबाइल पर ओटीपी आया जो मैंने उन्हें दिया।
आनलाइन धोखाधड़ी कर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लसुड़िया थाना क्षेत्र में 66 वर्षीय सतीश कुमार पिता मोहनलाल चोपड़ा निवासी शालीमार टाउनशीप के बैंक अकाउंट से करीब 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

फरियादी ने शिकायत में बताया कि मेरे पास मुफ्त वैक्सीन लगाने के लिए फोन आया। जिसके बाद मुझसे कहा गया कि इसके लिए आपको 5 रुपये आनलाइन ट्रांसफर करना होंगे। इसके बाद मेरे पास मोबाइल पर ओटीपी आया जो मैंने उन्हें दिया। ओटीपी देने के बाद मेरे बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये राशि कट गई।

जिसके बाद मैंने उस नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसके अलावा थाने पर अब तक प्राप्त आनलाइन संबंधित करीब 18 मामलों में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जिनकी पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है।

वहीं जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में जसपीत पिता गगनदीप खनुजा निवासी प्रताप नगर ने शुक्रवार को शिकायत की। जिसमें बताया कि मेरे पास एक फोन आया, जिसमें आरोपी ने खुद को जम्मू-कश्मीर का आर्मी अफसर बताया। कोचिंग की बात करते हुए मुझसे ओटीपी मांगी और मेरे अकाउंट ने 50 हजार रुपये निकाल लिए।

- Advertisement -
Exit mobile version