इंदौर पुलिस मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है वहीं क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए पालदा स्थित हिंग कारखाने पर छापा मार कार्रवाई करते हुए नकली हींग बरामद की है।
दरअसल मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने नकली काली मिर्च कारखाने पर छापा मार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में काली मिर्च बरामद की थी वही देर शाम क्राइम ब्रांच ने पालदा क्षेत्र में मां दुर्गा इंटरप्राइजेज कारखाने पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली हींग बरामद की है मां दुर्गा इंटरप्राइजेज पर 2 वर्ष पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है उसके बाद भी यह अपना अमानक हींग का धंदा संचालित कर रहा था फिलहाल क्राइम ब्रांच ने यहां से 4 क्विंटल से अधिक हींग बरामद की है जो कि आटे से निर्मित की जा रही थी फिलहाल क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग को भी इसकी जानकारी दी है वह वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
