सोमवार को निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का दोरा महापौर ने।चिड़ियाघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एमआईसी सदस्य नंदू पहाड़िया व चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव रहे मौजूद । 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बाउंड्री वालों का भूमि पूजन भी किया। साथी 2 करोड़ 50 लाख के काम इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में करने की बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कही है। इस दौरान महापौर ने अपने बेटे को भी पूरे प्राणी संग्रहालय में भ्रमण कराया
इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि लंबे समय से बाउंड्री वॉल की चिड़ियाघर में जरूरत महसूस हो रही थी जिसको लेकर आज इसका भूमि पूजन किया गया है जिसकी लागत 165 करोड़ पर रहेगी साथी इंदौर के प्राणी संग्रहालय में रंग रोगन के काम भी किये जायेगे,,
महापौर ने कहा कि इंदौर का प्राणी संग्रहालय भारत में प्रसिद्ध है यहां दूर-दूर से लोग प्राणी संग्रहालय में आते हैं और कई नए प्रकार के वन्य प्राणी उपलब्ध है साथ ही यहां का स्नेक हाउस काफी फेमस है उन्होंने कहा कि लगातार पिछले लंबे समय से प्राणी संग्रहालय में सुरक्षा को लेकर बाउंड्री वॉल बनाने की मांग की गई थी जिसकी सुरक्षा की दृष्टि से आज mic जू प्रभारी नंदू पहाड़िया ने इस विषय को ध्यान में लेकर इसे बनाने का निर्णय लिया है और आज इसका भूमि पूजन किया गया है,इनके अलावा पूरे प्राणी संग्रहालय फिर से वाइट वाश पेंटिंग और मेंटेनेंस का काम शुरू किया जाएगा जो प्रवासी भारतीय दिवस के पूर्व प्राणी संग्रहालय को आकर्षक और सुंदर बनाने की कवायद शुरू की जाएगी ।
वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि आज इंदौर प्राणी संग्रहालय के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है जहां लायनेस ने यहां 3 बच्चों को जन्म दिया है इसकी सभी को शुभकामनाएं ,,उन्होंने कहा कि इंदौर प्राणी संग्रहालय की ही देखरेख का ही नतीजा है कि इस प्रकार की ब्रीडिंग से यहां प्राणियों की संख्या लगातार बढ़ी है।
