भांजे के जन्म के दूसरे दिन मामा ने लगा ली फांसी प्रेम प्रसंग के चलते उठाया कदम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर हीरानगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी एक दिन पहले ही उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया है बताया जा रहा है युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जानलेवा कदम उठाया है हीरानगर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम हर्षित साहू पिता रमेश निवासी गौरी नगर है वह एक निजी कंपनी में सिलाई का काम करता था परिवार के लोग कल अस्पताल में थे आशीष की बहन ने परसों ही बेटे को जन्म दिया है घर पर वह अकेला था उसी दौरान उसने खुदकुशी कर ली परिवार के लोग घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला मामले में हीरानगर पुलिस जांच कर रही है

Exit mobile version