भंवरकुआं पुलिस की कार्रवाई अवैध भांग संग्रहण करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 450 किलो भांग बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर भंवरकुआं पुलिस ने अवैध रूप से संग्रहण करके रखी गई साडे चारसौ किलो भांग बरामद की है इस भांग का उपयोग मन्नुक्का की गोलियां बनाने में किया जा रहा था फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को पालदा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहण करके रखी गई भांग होने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची टीम ने जब वहां दबिश दी तो वहां पर साढ़े चारसौ किलो भांग और उसकी गोलियां व आठ सौ किलो से आधीक अन्य पदार्थ पुलिस को मिला पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री मालिक के पास इस परिसर में भांग रखने का किसी तरह का लाइसेंस नहीं था जिसे लेकर आबकारी विभाग को भी पुलिस ने सूचना दी है फिलहाल पुलिस ने मोके से फैक्ट्री मालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version