बाणगंगा थाना क्षेत्र में ब्लैकमलिंग कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी एक माह से फरार चल रहा था आरोपी कोर्ट में सरेंडर हुआ था सूचना के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी प्रीतम पाल द्वारा एक महिला के साथ ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसकी रिपोर्ट थाना बाणगंगा पर दर्ज कराई गई थी घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था वहीं आरोपी कोर्ट में सरेंडर हुआ था जहां पुलिस को सूचना मिली उसके बाद पुलिस ने कोर्ट से ही उसे गिरफ्तार किया जिसका कोर्ट से रिमांड लिया गया और पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है वही ब्लैक मेलिंग के मामले में पुलिस जांच भी कर रही है आरोपी को आज न्यायालय पेश कर जेल पहुंचा दिया गया है।
