शहर में मादक पदार्थ को लेकर की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ से अवैध मादक पदार्थ लाकर तस्करी करते थे तलाशी लेने पर 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है इसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों ही आरोपियों पूर्व में ही प्रकरण दर्ज है वही मुख्य आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।
– मामला अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी करते थे जहां आरोपी मोनू उर्फ आकाश और विक्की उर्फ विकास राजस्थान से ब्राउन शुगर लेकर नितेश नामक व्यक्ति को इंदौर में डिलीवरी देने आए थे पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 हजार रुपए बताई जा रही है आरोपी प्रतापगढ़ में नवाब नामक मुख्य तस्कर से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी करते थे फ़िलहाल पुलिस अब नवाब की तलाश में जुटी है।
