बाणगंगा पुलिस ने पकड़ी बड़ी मात्रा में चोरी की साईकिल की बरामद तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों से लगातार साइकल चोरी की घटना सामने आ रही थी जिसके बाद से पुलिस लगातार सायकल चोर की तलाश कर रही थी वही पूरे मामले में पुलिस ने तीन साइकल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे क्षेत्र से ही चुराई गई 17 साइकिल बरामद की गई है।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां मृत्युंजय नामक युवक अपनी साइकिल से नंदबाग सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आया था जब वह सब्जी खरीद रहा था उसी दौरान उसकी कोई अज्ञात चोर साइकल चुरा ले गया जिसने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जब पुलिस फरियादी को घटनास्थल पर मौका मुआयना करने पहुंची उसी बीच फरियादी को अपनी साईकिल नजर आई जिसे एक लड़का चला रहा था उसी का पीछा करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ा जिसकी निशानदेही पर क्षेत्र से चुराई गई 17 साइकल पुलिस ने बरामद की पूरे मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है इसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version