बाईपास पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाईपास पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भेजा गया है मृतिका महिला की पहचान नहीं हो सकी है वही मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दरअसल मामला कनाडिया थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित एक निजी होटल के पास पुलिस को एक महिला के शव मिलने की जानकारी मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया गया है महिला की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है महिला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मिले शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है महिला की फिलहाल अभी पहचान नहीं हो पाई है वहीं मृत्यु के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है महिला के पहचान होने के बाद और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

Exit mobile version