इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां एक बहन ने अपनी बहन और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां न्यायालय के आदेश के बाद एक महिला सीमा बागड़ी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी बहन पूजा बागड़ी व दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक सीमा की बहन पूजा ने सीमा के फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में नौकरी ले ली वहीं पर जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया पूरे मामले में पुलिस ने पूजा बागड़ी सहित दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
