फर्जी कस्टमर केयर ने मोबाइल हैक कर खाते से एक लाख निकाले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
Beware of fake customer care number on internet download quick support app  and grab money - इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नम्बर से रहें सावधान, क्विक  सपोर्ट एप डाउनलोड करा कर हड़पते

इंदौर। मोबाइल हैक कर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ठग के खातों से ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी है। ठग ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात की और मोबाइल ही हैक कर लिया। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक विवेक कुमार द्वारा एक लाख 751 रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। विवेक ने पुलिस को बताया उसने ऋण के लिए आवेदन किया था। स्टेटस जानने के लिए विवेक ने गूगल पर कस्टमर केयर के नंबर ढूंढे और काल लगाया। नंबर ठग का निकला। ठग ने टीम व्यूवर एप डाउनलोड करवा कर विवेक का मोबाइल हैक कर लिया। आरोपित ने खाते से एक लाख 751 रुपये निकाल लिए। एडीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक विवेक ने हेल्प लाइन 7049124445 पर काल कर पूरी घटना बताई तो पुलिस ने गेटवे से संपर्क कर आरोपित के खाते से रुपये विवेक के खाते में जमा करवा दिए।

Exit mobile version