फर्जी एडवाइजरी कंपनी चलाकर, निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ो की धोखाघडी करने वाली गैंग का सरगना, पुलिस थाना राऊ की गिरप्त मे ।

By Abhishek Raghuvanshi
8 Min Read

▪️ आरोपी सरगना के कब्जे से 11 लाख रुपये नगदी और सोने की ज्वैलरी, कीमती घडिया बरामद ।

इंदौर – दिनांक 25 अप्रेल 2022- इन्दौर शहर में लोगों के साथ आनलाईन फ्रॉड, एडवाईजरी कंपनी द्वारा धोखाघडी, सायबर फ्राड के अपराधों पर नियन्त्रण एवं अपराधो की पतारसी हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त संगठित गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उप आयुक्त ज़ोन -01 श्री अमित तोलानी, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपाायुक्त जोन-01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं सहायक पुलिस आयुक्त गाँधी नगर सुश्री सौम्या जैन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना राऊ ने लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया हैं, जिसके सरगना को नगदी सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 15.04.2022 को आवेदक रायफल मैन सौरभ कुमार मिश्रा 19 वी आसाम रायफल अ कम्पनी ने उनके साथ शेयर बाजार में कुल 3,78,000 रुपये निवेश करवा कर उससे की धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर थाना राऊ पर अपराध क्रमांक 311/2022 धारा 420.409 120 बी .34.467.468 भादवि एवं धारा 6 म.प्र .निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 का पंजीबध्द किया जाकर , वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना राऊ द्वारा तुरन्त कार्यावाही करते हुए प्रकरण में आरोपी 1. कैलाश पिता देवीदिन मोर्या उम्र 29 साल निवासी EWS-A-22बिजलपुर रोड इन्दौर थाना बिजलपुर जिला इन्दौर , 2. कपित उर्फ रोहित हार्डिया पिता किशोर हार्डिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम उमरिया जोबरा कालोनी किशनगंज इन्दौर ,3.दिपक पिता मुद्रिका प्रसाद तिवारी उम्र -26 साल निवासी ग्राम चौराहा थाना बैकुण्ठपुर जिला रीवा हाल मुकाम इन्द्रा बिल्डिंग 315 मयुर हास्पीटल के पीछे इन्दौर ,4. यज्ञदत्त शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा उम्र 29 साल निवासी स्वास्तिक एवेन्यु प्लाट नंबर 02 फ्लेट नंबर 02 स्टेशन रोड राऊ जिला इन्दौर ,5.मुरली पिता सुदामा पाटनकर उम्र 31 साल निवासी सावगा थाना खेडी जिला बेतुल हाल मुकान श्रीजी वाटिका वंदना नगर थाना तिलक नगर इन्दौर 6.अनिल पिता स्व. हरदलाल सिंह यादव उम्र 43 साल निवासी ग्राम भगोरा थाना किशनगंज जिला इन्दौर ,7.अमित पिता विरेन्द्र जोशी उम्र 32 साल निवासी ग्राम भगोरा पंचायत चौराहा थाना किशनगंज जिला इन्दौर ,8. विनोद पिता स्व. त्रियोगी नारायण प्रसाद तिवारी उम्र 25 साल निवासी चौरहा थाना बैंकुण्ठपुर जिला रीवा ,हाल मुकान इन्द्रा बिल्डिग मयुर हास्पीटल की पीछे इन्दौर .9.विशाल पिता उमेश जयसवाल उम्र 33 साल निवासी बरलाई रोड क्षिप्रा जिला इन्दौर ,10 प्रकाश पिता पूर्णानंद भट उम्र 31 साल निवासी एन-211 शुभागंन ओवेक्सी सिटी-01 इन्दौर 11.दिलीप उर्फ दीपू पिता पिता चन्द्रकुमार चैलानी उर 34 साल निवासी 5 पैलेस कालोनी जुनी इंदौर ,12.अनुराग उर्फ बिट्टु मिश्रा पिता शिवनारायण मिश्रा उम्र 20 साल निवासी मेहयर के पास हरदासपुर सतना ,13दीपू उर्फ रानू मिश्रा पिता शिवनारायण उम्र 26 साल निवासी मेहयर के पास हरदासपुर सतना , को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा उक्त आरोपियो के कब्जे से नगदी 13 लाख रुपये ,25 एनड्राईड मोबाईल , 10 लेपटाप,02 गाडिया, प्लाट,फ्लेट्स, ज्वेलरी,इम्पोटेड घडिया,50 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड जप्त किये गये तथा इनके खातो से लगभग 05 करोड का ट्राजेक्शन होना पाया गया ।

इसी कडी मे मुख्य सरगना पवन तिवारी की तलाश करते आज दिनांक को राऊ थाना पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है । मुख्य सरगना पवन तिवारी उर्फ कमल तिवारी पिता राजनाथ तिवारी ग्राम चौरा थाना बैकुण्ठपुर जिला रीवा को भी गिरफ्तार किया जाकर उसका पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम तैयार किया गया जिसने अपने मेमोरेण्डम मे बताया कि उसके घर पर 315 वसुधऱा श्री फ्लेट नंबर 101 मयुर अस्पताल के पीछे इन्दौर मे एडवाईजर के रुपये रखे हुए चलो मे चलकर बता देता हुँ पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 11 लाख रुपये नगदी जिसमे 500 की 20 गड्डीया एवं 100 के नोट की 10 गडिया जप्त की गई ,एक लेपटाप लेनेवो कंपनी का,ज्वैलरी, टायटन,स्केगान,कंपनी की मैहगी घडिया तथा 04 I –tel कंपनी के एनड्राईड मोबाईल 08 लावा कंपनी के मोबाईल जप्त किये गये , जिनका उपयोग आरोपी द्वारा अपनी टीम के सदस्यो को कॉल करने के लिए किया जाता था । आरोपी उक्त मोबाईल एवं सिम को उपयोग एक या दो बार करने के उपरान्त उन्हे फेक देते थे । आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है ।

- Advertisement -

आरोपी पवन के पास से जप्त लेपटाप और पेन- ड्राईव का डाटा चैक करते हुए उसमें और भी पीडितो के नाम व मोबाईल नंबर आये है जिनसे सम्पर्क किया जाकर शिकायत दर्ज की जा रही है । असरफ नाम के पीडित जिसने बैगलुरु मे सायबर क्राईम ब्राच मे अप. क्र. 88/2022 दर्ज करवाया गया है ।जिससे चर्चा करते हुए उसने अपने साथ 30 लाख रुपये की धोखाधडी होना पाया गया है ।उक्त आरोपियो के द्वारा ही पीडित असरफ के साथ धोखाघडी की गई है एवं इन्हे खातो का उपयोग आरोपियो द्वारा किया गया है । एक अन्य पीडित अजहर जो कि भारतीय सेना के आर्टीलरी रेजीमेन्ट मे कैप्टन के पद पर पदस्थ है उनसे चर्चा करते हुए उनके द्वारा यह बताया गया कि A,Y, ट्रेडर्स एसोसियेट द्वारा उसके साथ मे लगभग 06 लाख रुपये से ज्यादा निवेश करवाने के नाम से रुपये ट्रासफर करवा लिये गये एवं बाद मे मोबाईल स्विच आँफ कर सीम तोड कर फैक दी गई एवं उक्त खाते से पैसे निकाल लिये गये ।

टिकू नामक व्यक्ति जो कि भारतीय सेना मे गोवा मे पदस्थ है उसके साथ भी आरोपियो द्वारा निवेश के नाम 1,00,000 रुपये की धोखाधडी बैगलुरु मे की गई है ,एवं बैगलुरु के एक अन्य पीडित वीणा गोविन्दप्पा बैंगलुरु के साथ भी इन आरोपियो द्वारा निवेश के नाम से 6,60,000 रुपये की धोखाघडी की गई है ।इसी तरीके से और भी अन्य लोगो के साथ धोखाधडी की गई है ।

प्रकरण की विवेचना के दौरान अब तक कैश 24 लाख नगदी तथा लगभग 1 करोड से ज्यादा की संपत्ति जप्त की गई है एवं 24 खाते को फ्रीज कराये गये है जिसका विश्लेषण किया जा रहा है ।

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे टीम द्वारा बडी मेहनत व लगन से कार्य करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया , आरोपियो की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ,उनि कुवर सिंह बामनिया,उनि रामेश्वर बामनिया, ,सउनि रमेश किराडे,सउनि दारा सिंह मुजाल्दे,सउनि मनोहर सोलंकी,प्रआर.43 मुलायम, आर.1121 अक्षय बैरागी ,आर.3764 रामवीर ,आर.503 राजु रावत,आर.3701 निलेश पटेल,आर.3285 सुरेश लश्करी, सायबर सेल ,प्रशान्त, अमित खत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Exit mobile version