कनाड़िया पुलिस ने एक प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि तीसरा आरोपी फरार है । पकड़ाए बदमाश प्रापर्टी ब्रोकर का काम करते है और प्लाट के फर्जी दस्तावेज कैसे तैयार किए थे इस बारे में पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है ।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद कनाड़िया पुलिस को कार्यवाई के लिए दिया था । दरसअल चंद्रमोहन दीक्षित ने क्राइम ब्रांच पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके कनाड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम झलारिया में 12 लाख रुपये कीमत के प्लाट के फर्जी दस्तावेज राकेश माथुर ओर महेंद्र सिंह भदौरिया राजकुमार नेहलानी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट अनुबंध किया । जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने राकेश माथुर ओर महेंद्र सिंह भदौरिया को पकड़ा है । जबकि तीसरा आरोपी राजकुमार नेहलानी फरार है ।
