पूजनीय तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी के सम्मान में कांग्रेस पार्टी उतरी मैदान में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भाजपा शासित केंद्र सरकार एवं तत्कालीन भाजपा शासित झारखंड राज्य सरकार द्वारा जैन धर्म के पवित्रतम तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी पर पर्यटन स्थल घोषित करने ,अपमान एवं दूषित करने के षड्यंत्र के विरोध में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया

विश्व में जैन धर्म ही नहीं अपितु सभी धर्म को मानने वालों के लिए भी पूजनीय तीर्थ स्थान श्री सम्मेद शिखर जी को षडयंत्र पूर्वक पर्यटन स्थल घोषित कर अपमानित किया जा रहा है। केंद्र सरकार जो वर्तमान में भाजपा शासित है एवं तत्कालीन भाजपा शासित झारखंड सरकार जिसके मुख्यमंत्री उस समय रघुवर दास थे उनके द्वारा सबके पूजनीय जैन तीर्थ को लोगों की आस्था के विपरीत जाकर पर्यटन स्थान घोषित किया गया ।

कांग्रेस पार्टी इस सम्मान की लड़ाई में संपूर्ण जैन समाज एवं श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ स्थान के सम्मान में साथ खड़ी है ।
दीपक जोशी पिंटू ने बताया कि इस जैन तीर्थ विरोधी षड्यंत्र के खिलाफ आज शाम राजवाड़ा पर कांग्रेस पार्टी का एक विशाल विरोध प्रदर्शन रखा गया।राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर काले झंडों के जुलूस निकाला गया ।तत्पश्चात जैन तीर्थ विरोधी तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की झारखंड सरकार और वर्तमान केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया।जनमानस ने आक्रोशित होकर चेतावनी दी कि अगर जैन धर्म की भावनाओं का अपमान किया गया तो और उग्र प्रदर्शन शहर भर किये जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय बाकलीवाल,दीपक जोशी पिंटू,संजय शुक्ला,अखिलेश जैन गोपी,चिंटू चौकसे,स्वप्निल कोठारी,जिनेश झांझरी,अशोक मेहता,सुरेंद्र बाकलीवालअशोक मांडलिकमहावीर जैन,संजय बाकलीवाल,नितिन मोनू जैन,साक्षी शुक्ला डागा,गंभीर सुराणा,अनुरोध जैन,अखिलेश जैन,दीपक पाटनी,मयंक जैन,पारस जैन,मनीष मिंडा,नकुल पटौदी,मुन्ना जैन जी,सुधीर सेठिया,पंकज जैन,एवम समस्त कांग्रेसजन और समाजजन उपस्थित थे।

- Advertisement -
Exit mobile version