पुलिस ने किया शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 5 आरोपियों सहित एक नाबालिक पुलिस की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नशे के लिए वाहन चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया है जहां एक बाल अपचारी के साथ अन्य 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी है और पूछताछ में आरोपियों से 14 वाहन बरामद किया है। शहर के एक साल से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

दरअसल भवर कुआं थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था पकड़े गए गिरोह के मुख्य सरगना नीरज उर्फ राधे आदतन अपराधी है इस बार 14 चोरी न कब्जे में ऐसे मामले दर्ज है नाशिक लिए अपना गिरोह बनाएं और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा गिरोह अधिकतर एक्टिवा वाहन को ही अपना निशाना बनाते थे मुख्य सरगना नाबालिक बच्चों के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्य अभिषेक उर्फ चिन्ना, श्याम बिहारी, रवि ठाकुर, विशाल दास, सहित एक अन्य नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से 14 दुपहिया वाहन बरामद किया है जो पिछले 1 साल से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वाहनों को बेचने का काम करते थे पुलिस गिरफ्त में आरोपियों से और भी अन्य वारदातों के मामलों में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version