पुलिसकर्मियों को देखकर बकरियों के बाड़े में छिप गया बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

छत्रीपुरा थाना पुलिस गुरुवार रात बदमाशों के घर पहुंची तो हड़कंप मच गया। कुछ पलंग और टांड पर छुप गए और एक बदमाश तो बकरियों के बाड़े में दुबक कर बैठ गया। बकरियों में हचलच देख पुलिसवालें बाड़े में घुसे और बदमाश को पकड़ लिया।
डीसीपी जोन-4 राजेश कुमारसिंह के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई के पूर्व सूचीबद्ध बदमाशों की सूची बनाई थी। शुरुआत लाबरिया भेरू पर राकेश लक्ष्मण लुनिया से की। आधी रात को अचानक जवानों को देख महिलाएं बाहर आई और कहा राकेश घर में नहीं है।जब तक राकेश बाड़े में बंधी बकरियों के बीच में घुस गया। पुलिस ने उसके जूते देख लिए और घर की तलाशी ली। बाड़े में झाके तो बकरियों में हलचल नजर आई।
जवान बीच में घुस गए और राकेश को पकड़ कर बाहर निकाल लाए। टीआइ पवन सिंघल के मुताबिक पुलिस ने राकेश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इसी तरह आकाश कुंडे,लाल उर्फ रंजन,राहुल खतादिया,दीपक उर्फ दीपू काला,हिम्मत गुर्जर,विक्की कुंडे,देवा कंजर,आनंद कंजर,अनिल कंजर,शुभम कंजर और आमकेश लोधा के घर भी तलाशी ली।
सभी आरोपितों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई पेश हो चुकी है। पुलिस ने आरोपित योगेश, अर्जुन, जाहिद,दीपेश,ज्ञानी धनक,विकास कंजर,राकेश,हिम्मत,आकाश,सागर,भूरा उर्फ भूपेंद्र,लक्की मुरारी,गोपाल तवंर,प्रवीण,यश,सनी उर्फ प्रकाश,लखन,जितेंद्र,लक्ष्मण व टैटू उर्फ सुमित पर भी धारा 110 के तहत कार्रवाई की है।

Exit mobile version