पुरानी रंजिश के चलते निगम कर्मचारी पर चाकू से हमला कर किया घायल आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नगर निगम कर्मचारी के साथ पुरानी रंजिश के चलते हैं चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी अशफाक को पुलिस ने चंद ही मिनटों में गिरफ्तार कर लिया है आरोपी जबलपुर का रहने वाला है जिसके पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड बताए जा रहे हैं।

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के 78 स्थित मौजूद थे चाय दुकान पर नगर निगम कर्मचारी योगेश गौहर अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा था इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर अशफाक अपने दोस्तों को लेकर पहुंचा और विवाद करने लगा विवाद इतना बड़ा कि अशफाक अपने पास रखा चाकू निकालकर योगेश पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चंद ही घंटों के बाद आरोपी अशफाक को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है वही उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि अशफाक मूलता जबलपुर का रहने वाला है और इंदौर में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है अशफाक के जबलपुर के पुराने अपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version