इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया था जिसमें क्षेत्र का ही रहने वाला एक नाबालिग उसे बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर जब उसके बयान दिए तो उसमें दुष्कर्म का भी खुलासा हुआ।
गौरतलब है कि पिछले दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया था जिसमें क्षेत्र का ही एक नाबालिग उसे बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था वही पुलिस ने नाबालिक को भी दस्तयाब कर लिया था जब नाबालिक के बयान लिए गए तो उसमें आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की भी बात सामने आई जिसके तहत पुलिस ने दुष्कर्म की धारों में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उसे जेल पहुंचा दिया
