नशे के खिलाफ आबकारी विभाग इंदौर की कार्रवाई….. दो पहिया वाहन से अवैध लीटर देशी मशाला शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सहायक आयुक आबकारी श्री राजनारायण सोनी के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25 अप्रैल 2022 को प्रात: काल काछी मोहल्ला वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मीरा सिंह* ने मुखबिर से मिली सूचना पर माल्वा मिल मार्ग पर घेराबंदी की गई तभी एक्टिवा क्रमांक एमपी-09 यूडी 6460 में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में प्लास्टिक के दो बोरे में कुछ सामान लोड कर जाते दिखा,जिस पर पीछा कर फिरोज गांधी नगर पुलिया के पास शनि मंदिरके नजदीक वाली गली, थाना परदेशीपुरा,जिला इंदौर के पास वाहन रोककर तलाशी ली गई तो दो बोरों और एक्टिवा की डिग्गी में कुल 57.60 बल्क लीटर देशी लाल मशाला शराब लोड मिली, जिसके संबंध में आरोपी श्याम मेवाडा पिता ताराचंद मेवाडा 24 वर्ष, निवासी-56 वल्लभ नगर, दुबे का बगीचा, थाना-साउथ तुकोगंज,जिला-इंदौर(मप्र) से वैध परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहां गया,मगर आरोपी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया,जिस पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 ( 1 )क एवम 34 ( 2 ) का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत कर न्याययिक अभिरक्षा में भेजा गया । आरोपी श्याम मेवाडा के कथन पर विक्की निमजे निवासी परदेशीपुरा को भी अपराध में नामजद किया गया है तो मामले में कुलकर्णी का भट्टा निवासी संदीप और प्रदीप की संलिप्तता सामने आई है,जिसकी जांच कर तस्दीक की जा रही है। आरोपी श्याम मेवाडा से जप्त मदिरा का मूल्य 25 हजार 920 रुपए और एक्टिवा थ्री जी की कीमत 50 हजार निकाली गई है।

सराहनीय भूमिका

आज की कार्रवाई में सराहनीय भूमिका काछी मोहल्ला वृत्त,आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह के साथ मुख्य आरक्षक बद्री सिंह जमरा,आरक्षक नंदलाल लश्करी विजय सूर्या और चालक अमित ने निभाई।

Exit mobile version