नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में से एक महिला का जानकार है. रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ ने रेप की घटना को अंजाम दिया. सभी 4 आरोपी रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी हैं
फोन कर दी घटना की जानकारी
घटना 21 जुलाई की रात साढ़े बारह बजे (22 जुलाई) की बताई जा रही है. गैंगरेप की घटना ट्रेन लाइटिंग हट में घटित हुई. फोन करने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया. यह कॉल पहले PS ODRS पर लगभग 02:27 बजे आई थी. वहां के कर्मचारियों ने फोन करने वाली महिला को खोजा, लेकिन वह नहीं मिली. बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि महिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर खड़ी है.
पति से अलग रहती है पीड़िता
घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत एसएचओ, एनडीआरएस स्टाफ के साथ प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर पहुंचे. जहां फोन करने वाली पीड़िता मौजूद थी. फरीदाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग है और तलाक के लिए कोर्ट में केस लड़ रही है.
